फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In Basti, Allegation of molested by giving anesthetic drug

Basti News: बेहोशी की दवा खिला किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो- शादी का देता था झांसा; केस दर्ज

Sat, 07 Sep 2024 11:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 07 Sep 2024 11:16 AM IST
सार

युवती के मुताबित, मई माह में घरवालों के साथ मौसी के बेटे की शादी में शामिल हुई। 11 मई 2024 की सुबह सुनील उसे छोड़ने घर आया। घर पर किसी के न होने के कारण उसने शारीरिक संबंध बनाया। इससे वह फिर गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी सुनील को फोन पर देते हुए शादी करने की बात कही तो उसने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
In Basti, Allegation of molested by giving anesthetic drug
बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कप्तानगंज क्षेत्र की युवती को बेहोशी की दवा खिलाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसका एक रिश्तेदार सिक्योरिटी कंपनी में कार्य करता था। उसकी मदद से युवती की नौकरी भी इसी सिक्योरिटी कंपनी में लग गई थी। नौकरी लगने के बाद रिश्तेदारी का हवाला देकर आरोपी सुनील ने अपने पास में रहने के लिए बुला लिया।

विज्ञापन


तहरीर में युवती ने कहा है कि कुछ दिनों तक सब ठीक से चलता रहा। एक दिन सुनील ने खाने में बेहोशी की दवा मिला दी और उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो भी बना लिया। होश आने पर घटना की शिकायत स्थानीय थाने में करने की बात कही तो उसने मान-मर्यादा का हवाला देते हुए शादी करने की बात कही। इसके बाद वह उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इस बीच दो बार जबरन दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया।
विज्ञापन


युवती के मुताबित, मई माह में घरवालों के साथ मौसी के बेटे की शादी में शामिल हुई। 11 मई 2024 की सुबह सुनील उसे छोड़ने घर आया। घर पर किसी के न होने के कारण उसने शारीरिक संबंध बनाया। इससे वह फिर गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी सुनील को फोन पर देते हुए शादी करने की बात कही तो उसने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर तुम कोई कार्रवाई करोगी ताे वीडियो वायरल कर दूंगा और पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। पुलिस ने कप्तानगंज क्षेत्र के रहने वाले आरोपी सुनील कुमार पर दुष्कर्म, गर्भपात व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed