फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Allegation of molestation and beating of teenage girl

Basti News: किशोरी से छेड़छाड़ व पिटाई का आरोप

Fri, 17 Jan 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Allegation of molestation and beating of teenage girl
बनकटी । लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने उसी गांव के एक युवक पर बेटी से छेड़छाड़ व विरोध करने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है ।
विज्ञापन

तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे बेटी गांव के पूरब सिवान में जा रही थी। पहले से घात लगाए बैठे गांव का युवक उसे सरसों के खेत में खींचने लगा। बेटी ने शोर मचाया तो पास में ही स्थित युवक के मकान से निकली उसकी मां और बहन ने बचाव करने के बजाय तीनों ने मिलकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली देते हुए बेटी की पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश होकर गिर गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे अचेतावस्था में अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार किया गया। लालगंज के थानाध्यक्ष सुनील गोंड ने बताया कि जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed