{"_id":"6362af4122068822bb7620b9","slug":"allegation-of-harassment-for-dowry-case-registered-basti-news-gkp455942743","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज
बस्ती। दहेज के लिए विवाहिताओं को प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना और परसरामपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
महिला थाने में तहरीर देकर किरन यादव ने बताया है कि उनकी शादी गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के निबहर निवासी संदीप यादव के साथ हुई है। उनका आरोप है कि ससुराल में दहेज में कार व जमीन की मांग कर अपशब्द कहते हुए पीट और प्रताड़ित किया गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला के पति के अलावा ससुर विनोद यादव, सास संध्या यादव, जेठ संजय यादव, जेठानी रेनू यादव, ननद सुमन यादव और साधना पर डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, परसरामपुर थाने में तहरीर देकर रहीना ने आरोप लगाया है कि ससुराल में दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग की गई। मां पूरी न होने पर उनके भाई सतीश को जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने दुभरा डिवई निवासी शनि, राजू, चिन्ना और रुसा के पर मुकदमा दर्ज किया है।