फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Allegation of divorcing a woman by making edited photo viral

Basti News: एडिट फोटो वायरल कर महिला का तलाक कराने का आरोप

Mon, 30 Dec 2024 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Allegation of divorcing a woman by making edited photo viral
संबाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बभनान। नगर पंचायत बभनान के एक वार्ड की महिला का सोशल मीडिया से फोटो डाउन लोड कर उसे एडिटिंग कर अश्लील बनाने और उस फोटो का प्रयोग कर शादीशुदा महिला का तलाक करा देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के एक वार्ड की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी शादी पांच जून 2022 को गोंडा जनपद में हुई थी।
विज्ञापन

इसी बीच नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर पांच लोहिया नगर निवासी शनि नामक युवक ने उसका फोटो सोशल मीडिया से डाउनलोड कर लिया ओर एक अन्य लड़के की फोटो के साथ एडिट कर अश्लील फोटो बना दिया। उसे ससुराल में दिखाकर उसका तलाक करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाक के बाद वह अपने मम्मी-पापा के साथ बभनान आकर रहने लगी। अब उसके घर वाले कहीं शादी देखने जाते हैं तो आरोपी उस जगह की जानकारी लेकर रिश्ते को तोड़वा देता है। 10 माह से इस प्रताड़ना को झेल रही है। कई बार उससे ऐसा न करने के लिए कहा गया। मगर, वह मानने के लिए तैयार नहीं है।
एक सप्ताह पहले भी शनि ने एडिट फोटो उसके घर वालों के मोबाइल पर भेजी और 25 दिसंबर 2024 को उसके मामा के लड़के के मोबाइल पर फोन कर अपशब्द भी कहा। जान से मारने की धमकी दी गई।

इस संबंध में थानाध्यक्ष गौर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द की आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed