फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Allegation: Husband committed suicide because of a young relative

आरोप : रिश्तेदार युवक की वजह से पति ने की खुदकुशी

Sun, 17 Nov 2024 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Husband committed suicide because of a young relative
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौर। गौर-बभनान रेलवे स्टेशन के बीच सुमही इंटर कॉलेज के पास बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे डाउन रेलवे लाइन से जा रही मालगाड़ी से कटकर थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव निवासी कमला प्रसाद विश्वकर्मा (45) की मौत हो गई थी।
इस मामले में उसकी पत्नी ने गौर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रिश्तेदार का एक लड़का उसकी बेटी से शादी के लिए दबाव बना रहा था। जो हम लोगों को मंजूर नहीं था। इसके चलते पति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सवारी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि परशुरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ेरिया सलेमपुर के रिश्तेदार का युवक उसकी लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा कर बात करता था, और शादी के लिए दबाव बना रहा था। सवारी देवी के मुताबिक जब यह बात उन लोग को पता चली तो यह रिश्ता नामंजूर कर दिया। इसके बावजूद लड़का जबरन शादी करने को मजबूर करने लगा। लड़की भी उसी के साथ शादी करना चाह रही थी। इसके बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हुए तो लड़का एवं उनके पिता मोटरसाइकिल, सोने की अंगूठी, माला और कुछ नकदी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसी वजह से उसके पति मानसिक तनाव में आ गए और परेशान होने लगे। विवश होकर उन्होंने गौर रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर पश्चिम सुमही इंटर कॉलेज के पास गेट संख्या-217 सी के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि ट्रेन से कटकर कमला प्रसाद की मौत हुई थी। उनकी पत्नी ने रिश्तेदार के एक युवक के खिलाफ आत्महत्या करने की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed