फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   All-round fire wreaks havoc in the district... hundreds of bighas of wheat crop and garden reduced to ashes.

Basti News: जिले में चौतरफा आग का कहर... सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल और बगीचा राख

Thu, 18 Apr 2024 03:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
All-round fire wreaks havoc in the district... hundreds of bighas of wheat crop and garden reduced to ashes.
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मनवा गांव में आग लगने से छप्पर का मकान जल गया।
- वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मनवा गांव में तीन रिहायशी छप्पर के घर भी जले
विज्ञापन

- आंखों के सामने पक कर तैयार गेहूं की फसल जलती देख मायूस हुए किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में बुधवार को आग की घटनाओं ने चौतरफा कहर बरपाया। खेतों में पक कर तैयार सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल आंखों के सामने तेज लपटों में झुलसती रही। फसलों को बर्बाद होता देख किसान मायूस हो गए। कुछ जगहों पर बाग- बगीचे भी जलकर स्वाहा हो गए। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मनवा गांव में आबादी के बीच आग से कोहराम मच गया। यहां तीन रिहायशी छप्पर के घर जलकर राख हो गए।
मानिकचंद प्रतिनिधि के अनुसार वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में आग लगने की घटनाएं हुईं। चिलचिलाती धूप में आग की लपटें दूर तक फैल गईं। जमदाशाही, गंधरिया फैज, मझौआमीर, पलान व भतरिन्हवा के सिवान में बुधवार को दोपहर बाद बारी-बारी से अज्ञात कारणों से आग लगने की घटनाएं सामने आती रहीं। इस दौरान अफरा- तफरी का माहौल रहा। गंधरिया फैज के रामदास के बीघे, अब्दुल कयूम का डेढ़ बीघा, अब्दुल्लाह का एक बीघा तथा एक अन्य का डेढ़ बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

रामदास ने बताया कि गेहूूं काटने के लिए कंबाइन मशीन 10 मिनट बाद खेत में पहुंचने वाली थी। इससे पहले आग लग गई। सिवान में लगभग दो से ढाई किमी दूर तक आग फैलती चली गई। इसमें पेड़, पौधे, लकड़ी, कंडा, भूसा आदि जलकर स्वाहा हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार इसी थाना क्षेत्र के मनवा गांव में दिन के दस बजे आबादी के बीच आग ने कोहराम मचाया। इस घटना में राकेश, ओरौनी, श्रवन का छप्पर का घर धू-धू कर जल गया। घरों में रखा कपड़ा, राशन, बर्तन सब जल गया। वहीं सतीश, पूजा, साहब दीन की छप्पर की घारी भी जल गई।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के जयनरायन सिंह वार्ड (वन मोहल्ले ) के सिवान में दोपहर अचानक आग लग गई। इसमें सैकड़ों बीघा गेहूूं का डंठल जलकर राख हो गया। आग की तेज लपटों से खेतों के बीच लगे तमाम सागौन के पेड भी बुरी तरह झुलसकर काले हो गए। ग्रामीणों की मदद से सोनहा पुलिस ने घंटों तेज धूप में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में सुबह ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के चलते शिव प्रकाश दुबे के गेहूं के खेत में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पैकोलिया वरुवार गांव के सिवान में भी दोपहर के समय अचानक आग लगी। इस घटना में राम सागर पाल का दो बीघा, ओमप्रकाश का दो बीघा, रामगोपाल का दो बीघा, मंजू यादव, रामभवन यादव, तुलसीराम यादव, मंगल प्रसाद का एक-एक बीघा गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed