फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   All efforts, still the hope of parking is not fulfilled

तमाम प्रयास, फिर भी पूरी नहीं हुई पार्किंग की आस

Fri, 23 Sep 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
All efforts, still the hope of parking is not fulfilled
न्यायमार्ग पर लगा जाम। - फोटो : BASTI
तमाम प्रयास, फिर भी पूरी नहीं हुई पार्किंग की आस
विज्ञापन

शहर में अवैध पार्किंग से बढ़ी जाम की समस्या
मिनटों की दूरी बदल जाती है घंटों में, राहगीर परेशान
बस्ती। शहर में जब तक अवैध पार्किंग बंद नहीं होगी, तब तक जाम से छुटकारा संभव नहीं है। जाम से राहगीर रोज सुबह 10 से रात आठ बजे हलकान होते हैं। ऐसे में मिनटों की दूरी घंटों में बदल जाती है। तमाम प्रयास के बाद भी नगर पालिक पार्किंग की आस को पूरा नहीं कर पा रहा है।
शासन ने अवैध पार्किंग व स्टैंड पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से इस समस्या से शहर को निजात नहीं मिल पा रहा है। यातायात व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों का ध्यान सिर्फ वीआईपी गाड़ियों पर रहता है कि वह जाम में न फंसे। शहर की सभी सड़कों के फुटपाथ वाहन स्टैंड बन गए हैं या फिर अतिक्रमण की शिकार हैं।
विज्ञापन

शहर में करीब दो दशक से पार्किंग की व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन धरातल पर नहीं उतर पाई। लोग वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर खरीदारी करते हैं। वीआईपी कहे जाने वाले न्याय मार्ग पर भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। यही हाल अस्पताल चौराहे का है। पुलिस कर्मियों का जाम हटवाने में ही पूरा दिन बीत जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन मार्गों पर लगता है जाम
शहर के गांधीनगर, रोडवेज तिराहा, अस्पताल चौराहा, न्याय मार्ग, कटरा पानी टंकी, मंगल बाजार, पांडेय बाजार, मेडिकल कॉलेज रोड, कंपनी बाग में जाम लगने के बाद वाहन रेंगते रहते हैं। आगे निकलने की होड़ में खुद ही वाहन चालक जाम का कारण बन जाते हैं। इसके लिए एक-दूसरे से नोकझोंक भी कर लेते हैं।
इन स्थानों पर प्रस्तावित है पार्किंग
नगर पालिका की ओर से गांधीनगर, रोडवेज तिराहा, अस्पताल चौराहा, रेलवे स्टेशन, कंपनी बाग, शास्त्री चौक, कटरा चौराहा, पांडेय बाजार में स्टैंड प्रस्तावित है।

...
कोट
निर्धारित स्थलों पर स्टैंड बनाने की रूपरेखा तैयार है। तकनीकी कारणों से इस पर काम नहीं हो सका है। जल्द ही इसे व्यवस्थित कर दिया जाएगा।
रूपम मिश्रा, अध्यक्ष, नगर पालिका
...
कोट
जाम वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। बेतरतीब वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। सभी जगह पार्किंग की व्यवस्था न होने से लोग अपने वाहन को जहां-तहां खड़ा कर देते हैं। इससे जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। फिर भी प्रयास रहता है कि शहर में कहीं जाम न लगे।
-कामेश्वर सिंह, यातायात उप निरीक्षक
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed