फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Align with like-minded people

समान विचारधारा वालों से तालमेल

Sat, 08 Oct 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 08 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Align with like-minded people
बस्ती में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद।
मिशन 2017 को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद ने गोरखपुर और बस्ती मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि समान विचारधारा वाले दलों से तालमेल कर विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। सपा, बसपा और भाजपा की हकीकत जनता अब जान चुकी है।
विज्ञापन


राजभवन बस्ती में सम्मेलन के बाद पत्रकारों से रूबरू डॉ. मसूद ने कहा कि प्रदेश की जनता कभी सपा को हराकर बसपा को लाती है तो कभी बसपा का हराकर सपा को। इस बार समाजवादी कुनबे का झगड़ा सार्वजनिक होने पर जनता समझ गई है। कहा कि भाजपा कभी कैराना, कभी लव जेहाद तो कभी धर्म परिवर्तन का  मुद्दा उठाकर दंगा भड़काने का प्रयास करती रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने  देश की जनता को जो सपने दिखाए वे सभी एक एक कर चकनाचूर हो गए हैं।  देशवासियों को काला धन लाकर उनके खातों में 15 लाख भेजने, हर साल दो करोड़  बेरोजगारों को नौकरी देने, मेक इन इंडिया, मेड इन  इंडिया का सपना दिखाकर लोगों को ठगा है। उस निवेदन को हास्यास्पद  करार दिया जिसमें पीएम ने चीन निर्मित उत्पादों के बहिष्कार की बात कर रहे हैं।  
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली को देखते हुए व्यापारियों ने चीन  निर्मित सामानों का भंडार कर लिया है। ऐसे में प्रधानमंत्री का देशवासियों  से किया गया अनुरोध उन्हें बर्बाद कर देगा। छोटे व्यापारियों पर इसकी भारी  मार पड़ेगी। 2017 का विधानसभा चुनाव चौधरी चरण सिंह के विचारों  पर लड़ा जाएगा। देश के किसानों मजदूरों का भला करने की क्षमता केवल चैधरी  चरण सिंह की नीतियों में है। इससे पहले प्रदेश  अध्यक्ष ने गोरखपुर बस्ती मंडल के सभी जिलों से आए पदाधिकारियों के संबोधित किया। कहा विधानसभा चुनाव में समान विचारधारा के लोगों से तालमेल  कर मिलीजुली रणनीति तैयार की जाएगी। प्रदेश सचिव ऐश्वर्य राज  सिंह ने 25 अक्टूबर को प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग  मांगा। इसमें बिहार के सीएम नितीश कुमार के आने की संभावना है। कहा  कि रैली पूर्वांचल की राजनीति में बदलाव का संकेत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलीय सम्मेलन  में देवरिया के जिलाध्यक्ष जगदीश सिह, महराजगंज के जिलाध्यक्ष शहनवाज खान,  कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रामभवन राव, गोरखपुर के रमेश सैंथवार, खलीलाबाद के  रामानन्द गौंड़, सिद्धार्थनगर के संजय त्रिपाठी, बस्ती के अशोक सिंह, ओम  प्रकाश चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओंकार सिंह ने विचार रखे। इस  अवसर पर लालजी चौधरी, शब्बीर हुसेन, अनीश चौधरी, जहीदा खातून, कौशल्या चौधरी,  अशोक सोनकर, इन्दू यादव, अंशुमान सिंह, रजनीकांत सिंह, संतोष कुमार, विपुल  राय, महातम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed