{"_id":"58bef4014f1c1b6d43dc59b5","slug":"alerts-after-lucknow-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मुठभेड़ के बाद अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मुठभेड़ के बाद अलर्ट
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन हुए विस्फोट को लेकर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आर पी एफ की टीम ने काफी संघन जांच किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में यूपी एटीएस की संदिग्ध आतंकियों से मुठभेड़ की खबर मिलते ही मंडल में अलर्ट कर दिया गया। सभी रेलवेे स्टेशन, रोडवेज आदि सार्वजनिक स्थानों पर एंटी सबोटाज चेकिंग होती रही। आला अधिकारियों ने बस्ती के अलावा संतकबीरनगर व सिद्घार्थनगर जिले की पुलिस को 24 घंटे अलर्ट का आदेश दिया है।
डीआईजी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि बम ब्लास्ट और लखनऊ में एटीएस से मुठभेड़ के बाद इंडो-नेपाल बार्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी को भी बिना चेकिंग बैरियर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उधर, एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सभी थानेदारों को आगाह किया गया है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति को नजरअंदाज न करें। उसके बारे में ठीक तरीके से पहचान कराने के बाद ही जाने दें। एसपी का कहना है कि आम लोगों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। अगर उनके आसपास कोई अपरिचित अथवा संदिग्ध गतिविधि करता शख्स रहता हो तो उसके बारे में पुलिस को जरूर बताएं। सीओ सिटी एसएन सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक प्रज्ञान एके सिंह, कोतवाल कपिल मुनि और पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने जगह-जगह जांच-पड़ताल की।