फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Alert-Booster dose and OTP

सावधान: बूस्टर डोज की ओटीपी के नाम पर खंगाल रहे खाता

Tue, 11 Jan 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Alert-Booster dose and OTP
सावधान : बूस्टर डोज की ओटीपी के नाम पर खंगाल रहे खाता
विज्ञापन

बस्ती। जालसाजी करके बैंक खातों से रकम उड़ाने वालों ने नया पैंतरा इस्तेमाल शुरू कर दिया है। वह अब बूस्टर डोज की बुकिंग करने के बहाने चूना लगाने लगे हैं। लोगों की मोबाइल पर लिंक या ओटीपी भेजकर बूस्टर डोज की बुकिंग करने को कहते हैं मगर ओटीपी बताते ही खाते से रकम खंगाल लेते हैं। हालांकि मंडल में अभी इस तरह का मामला सामने नहीं आया है लेकिन संतकबीरनगर पुलिस और यहां के सूचना विभाग ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी किया है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि इस तरह से फर्जी कॉल और मैसेज से लोगों को सावधान रहना चाहिए। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। केंद्र और राज्य सरकार लोगों से अपील कर रही है कि जो लोग अब तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगा पाए हैं, वह जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं। अब सरकार ने 15 से 18 साल तक के किशोर का टीकाकरण भी शुरू कर दिया है। कई राज्य में सरकार लोगों को कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवाने के लिए कह रही है। इसके साथ ही साइबर ठग लोगों को ठगने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब ठगों ने बूस्टर डोज लगवाने के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवाने के लिए सायबर ठग आम लोगों को फोन करते हैं। साइबर ठग अब बूस्टर डोज लगवाने के नाम पर व्यक्ति से रजिस्ट्रेशन कराने को कहते हैं। वह फोन करके लोगों का खुद ही रजिस्ट्रेशन कर देने के बहाने उनके आधार, पैन आदि की जानकारी लेकर मोबाइल पर आने वाले ओटीपी नंबर पूछ लेते हैं और उसी के जरिए उनके खाते खाली कर देते हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
साइबर एक्सपर्ट मजहर खान का कहना है कि साइबर अपराध बहुत शातिराने तरीके से इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसे में लोगों का जागरूक होना जरूरी है। हम लगातार लोगों को जागरूक करते हैं कि वह किसी को भी वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) न बताएं बावजूद इसके लोग ओटीपी बता देते हैं। अभी लोगों को और जागरूक करने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने के लिए विभाग की ओर से किसी को कोई फोन नहीं किया जाता है। लाभार्थी के फोन नंबर पर मैसेज भेजा जाता है। जिसके आधार पर लाभार्थी को वैक्सीन लगाई जाती है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कभी भी किसी से बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी की जानकारी नहीं मांगते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहना चाहिए और अपनी ये जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed