फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Akshaya Tritiya has increased the brightness of the market, wedding season will be helpful.

Basti News: अक्षय तृतीया ने बढ़ाई बाजार की रौनक, सहालग बनेगा मददगार

Sat, 18 Apr 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 18 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya has increased the brightness of the market, wedding season will be helpful.
अक्षय तृतीया व सहालग के चलते सराफा दुकानों पर बढ़ी चहल-पहल संवाद
बस्ती। अक्षय तृतीया व्यापारियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। इस त्योहार के लिए व्यापारियों ने तैयारी कर ली है। वाहनों के शोरूम से लेकर सराफा बाजार में भी खूब रौनक दिखने लगी है। व्यापारियों के अनुसार, 60 से 70 करोड़ का व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर में अक्षय तृतीया को लेकर गांधीनगर से लेकर मंगल बाजार और पांडेय बाजार तक रौनक देखी जा रही है। शहर में करीब 150 से अधिक छोटी-बड़ी सराफा दुकानें और 30 से ज्यादा प्रमुख वाहन शोरूम हैं। व्यापारी कुंदन लाल वर्मा बताते हैं कि सोने का दाम अधिक होने के बावजूद बुकिंग में पिछले साल के मुकाबले 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। लोग शगुन के तौर पर चांदी के सिक्के व सोने की गिन्नी को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख ऑटो डीलर प्रेम अग्रवाल, पवन श्रीवास्तव के अनुसार, पेट्रोल गाड़ियों के साथ-साथ इस बार इलेक्ट्रिक स्कूटरों की भी प्री-बुकिंग हुई हैं। वहीं, मनौरी, फुटहिया, हर्दिया, जिगिना रोड पर लग्जरी कारों के लिए भी शोरूम पर विशेष सजावट की गई हैं। ट्रैक्टर व खेती के अन्य उपकरणों की भी बिक्री होने का अनुमान है। व्यापारियों ने बताया सराफा बाजार में करीब 30 से 35 करोड़ के जेवर और सिक्कों की बिक्री का लक्ष्य है। वहीं वाहन को लेकर पांच साै से अधिक दोपहिया और 50 से 100 कारों की डिलीवरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जीएसटी छूट का लाभ वाहनों पर मिल रहा है, ऐसे में सहालग के इस दौर में अक्षय तृतीया का बाजार गुलजार होगा। गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी पर 15 से 20 प्रतिशत तक की छूट ग्राहकों का शुभ-लाभ होने का एहसास कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed