फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Akhilesh Singh became the district president of Vishwa Hindu Mahasangh for the third time

Basti News: विश्व हिंदू महासंघ के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने अखिलेश सिंह

Mon, 30 Jun 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 30 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Singh became the district president of Vishwa Hindu Mahasangh for the third time
बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने अखिलेश सिंह को तीसरी बार विश्व हिन्दू महासंघ का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। रविवार को राजभवन बस्ती में राजमाता आशिमा ने अखिलेश सिंह को आशीर्वाद दिया। साथ ही प्रांतीय पदाधिकारियों ने अखिलेश सिंह का स्वागत किया। कहा कि उनके तीसरा कार्यकाल और रचनात्मक होगा। हिन्दू हितों की रक्षा के लिए वे लगातार प्रयत्नशील हैं। संगठन का ग्राम पंचायत स्तर पर विस्तार कर उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

अखिलेश सिंह ने कहा कि उनका पूरा प्रयास होगा कि दिशा-निर्देश के अनुरूप संगठन के कार्याें का आगे बढ़ाया जाए। अति शीघ्र पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना, प्रदेश मंत्री दिग्विजय किशोर शाही, छेदी यादव संभाग प्रभारी गोरक्ष प्रांत, डॉ. कमलेश शाही बस्ती मंडल प्रभारी डॉ सतीश चंद्र मिश्रा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय प्रताप सिंह रघुवंशी, विक्रांत प्रताप सिंह, अजय मिश्रा, प्रदेश मंत्री, आदित्य सिंह, सौरभ तिवारी, मातृ शक्ति अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमती अनुसूईया पांडेय, मुनेश्वर यादव संत पृथ्वीराज यादव एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed