{"_id":"69b5b96eb6f9d45493048a2d","slug":"akhilesh-had-written-a-suicide-note-before-jumping-into-the-canal-mentioning-illness-basti-news-c-207-1-bst1006-154876-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अखिलेश ने नहर में छलांग लगाने से पहले लिखा था सुसाइड नोट, बीमारी का जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अखिलेश ने नहर में छलांग लगाने से पहले लिखा था सुसाइड नोट, बीमारी का जिक्र
विज्ञापन
कप्तानगंज क्षेत्र में अखिलेश मिश्रा के घर पसरा सन्नाटा। संवाद
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। लखनऊ के इंदिरा नहर में तीन दिन पहले छलांग लगाने अमेठी में तैनात एसडीएम पंकज मिश्रा के भाई अखिलेश मिश्रा (43) ने सुसाइड नोट लिखा था। इसमें बीमारी का जिक्र किया गया है। उधर, परिजन ने उनकी खोजबीन के लिए लखनऊ में जुटे हुए हैं। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सरैया मिश्र गांव के रहने वाले अखिलेश का कप्तानगंज में पंडूल रोड पर अपना मकान है। वहां सन्नाटा पसरा है।
अखिलेश के भाई राजेश मिश्रा ने बताया कि उनके छोटे भाई कोरोना काल से बीमार चल रहा था। उनका इलाज लगातार चल रहा था, दो साल पहले हार्ट की समस्या हुई थी। इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे। उन पर कोई ऐसी समस्या नहीं थी जिससे उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ जाए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश की बाइक में मोबाइल के साथ मिले सुसाइड नोट में हार्ट, हाथीपांव व अन्य बीमारियों के दर्द से परेशान होकर डूबने की बात का जिक्र किया है।
भाइयों पर विश्वास जताते हुए बच्चों की समुचित देखभाल करने की उम्मीद का भी जिक्र सुसाइड नोट में किया है।
अखिलेश मूल रूप से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सरैया मिश्र गांव के रहने वाले हैं। उनका कप्तानगंज के पन्डूल रोड के पास भी मकान है। इसमें कई सालों से उनके बड़े भाई राजेश मिश्रा अपनी माता के साथ रहते हैं। अखिलेश चार भाइयों में दूसरे नंबर के हैं। पिता सियाराम मिश्रा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर थे। लंबी बीमारी के बाद सेवाकाल में ही उनकी मौत हो गई थी। अखिलेश के सबसे बड़े भाई राजेश कुमार मिश्रा किसान इंटर काॅलेज गोटवा में प्रवक्ता हैं। दूसरे नंबर अखिलेश मिश्रा पढ़ाई पूरी करने के बाद लखनऊ के मटियारी में परिवार सहित रहते हैं और हॉस्टल चलाते हैं।
विज्ञापन
तीसरे नंबर के भाई पंकज मिश्रा एसडीएम हैं। जबकि सबसे छोटा भाई मनोज मिश्रा सब इंस्पेक्टर हैं, उनकी तैनाती लखनऊ के महानगर थाने में है। परिजनों के मुताबिक, अखिलेश कोरोना काल में बीमार पड़े थे, उसके बाद उनका लगातार इलाज चल रहा था। इन दिनों चंदन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।