फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Akhilesh and Sunita won the musical chair competition.

Basti News: म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अखिलेश व सुनीता ने मारी बाजी

Sat, 21 Feb 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 21 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh and Sunita won the musical chair competition.
खेल कार्यक्रम का शुभारंभ करती प्रो. सुनीता तिवारी स्रोत महाविद्यालय
बस्ती। महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती में पं. शिवहर्ष शैक्षिक सप्ताह के चाैथे दिन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। खुशी एवं सविता ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं, खेल में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अखिलेश व सुनीता ने बाजी मारी। ध्वजारोहण के बाद खेल शुरू हुआ। खिलाड़ियों को शपथ भी दिलाई गई। प्राचार्य ने कहा कि खेल में निरंतर आगे बढ़ने का विकल्प बच्चों में होता है। पूर्ण निष्ठा के साथ आगे बढ़ा जा सकता है। इसी से लक्ष्य हासिल होगा। डॉ. संतोष यदुवंशी ने उत्साह बढ़ाया। इसके बाद म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता शुरू की गई। पुरुष वर्ग में अखिलेश और महिला वर्ग में प्रो. सुनीता तिवारी विजेता रहीं। डिस्कस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा, द्वितीय स्थान अंजली और तृतीय स्थान सरिता व रूबी ने प्राप्त किया। शॉटपुट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा, द्वितीय स्थान शशि और निशा व तृतीय स्थान अंशिका रंजन का रहा। शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशिका रंजन का और द्वितीय स्थान नैंसी का रहा। क्विज प्रतियोगिता का प्रथम स्थान पलक, द्वितीय स्थान आस्था गुप्ता और तृतीय स्थान तनु का रहा। लम्बी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोशनी, द्वितीय स्थान रूबी एवं तृतीय नेहा ने प्राप्त किया। 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरिता, द्वितीय नेहा और तृतीय स्थान शालू ने प्राप्त किया। डॉ. सीमा सिंह, डॉ. नूतन यादव, डॉ. रघुवर पांडेय, डॉ. सुधा त्रिपाठी, डॉ. बीना सिंह, डॉ. सुहासिनी सिंह, प्रियंका सिंह, नेहा परवीन, डॉ. प्रियंका मिश्रा, डॉ. कमलेश पांडेय, नेहा श्रीवास्तव, दुर्गेश गुप्ता, पूनम यादव, मोनी पांडेय ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed