{"_id":"68585d6476820a59120cae01","slug":"agriculture-director-inspected-sisai-seed-warehouse-basti-news-c-207-1-bst1004-138770-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कृषि निदेशक ने सिसई बीज गोदाम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कृषि निदेशक ने सिसई बीज गोदाम का किया निरीक्षण
Mon, 23 Jun 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कृषि निदेशक डाॅ. जितेंद्र कुमार तोमर ने रविवार को हर्रैया में सिसई कृषि बीज गोदाम का निरीक्षण किया। उन्हाेंने वहां साफ सफाई की व्यवस्था मुकम्मल रखने के निर्देश दिए।
कृषि निदेशक ने गोदाम पर बीज की उपलब्धता व बीज वितरण के बारे में गोदाम प्रभारी धीरज मौर्य से जानकारी ली। किसानों को बीज सरकारी दर पर व ई-पास मशीन से अनुदान देकर वितरण करने निर्देश दिया। बीज गोदाम में आए मिनी किट धान के बीज वितरण एवं ढैंचा के बारे में भी पूछा।
उन्होंने कहा कि फ्री में वितरण वाले बीज बिना पैसे को किसानों को उपलब्ध कराया जाए। गोदाम के अभिलेखों की जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्या को सख्त हिदायत दी। संवाद