{"_id":"65454ea97e0519687a03afed","slug":"agriculture-department-will-build-multi-purpose-building-basti-news-c-207-1-sgkp1004-6587-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बनकटी के कटौधा मार्ग पर कृषि विभाग बनवाएगा मल्टी परपज भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बनकटी के कटौधा मार्ग पर कृषि विभाग बनवाएगा मल्टी परपज भवन
Sat, 04 Nov 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
राजकीय बीज गोदामों को होगा आधुनिक स्वरूप
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। ब्लॉक मुख्यालय के पास कटौधा मार्ग पर करीब 80 लाख रुपये की लागत से कृषि विभाग की ओर से मल्टी परपज भवन का निर्माण कराया जाएगा। भवन निर्माण के लिए राजस्व कर्मियों ने जमीन की पैमाइश व चिह्नांकन कार्य पूरा किया। हल्का लेखपाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय पास 30×30 वर्गमीटर भूमि की मांग कृषि विभाग ने की थी।
एसडीएम ने गाटा संख्या 43-ख में से निर्धारित जमीन का चिह्नांकन कर विभाग को सौंपने का आदेश दिया है। आदेश के क्रम में पैमाइश कर जमीन का चिह्नांकन किया गया है। भवन निर्माण के लिए 90 एयर दी गई है। कृषि विभाग की ओर से सभी ब्लॉकों में मल्टी परपज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉली डिसैमिनेशन सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। यह भवन राजकीय बीज गोदामों का आधुनिक स्वरूप है। इसके निर्माण के बाद किसानों को एक ही छत के नीचे खेती व योजनाओं से जुड़ी सारी जानकारी व सामान मिलेंगे।