{"_id":"690e54317c4612c1b907b4d3","slug":"agricultural-science-center-is-fragrant-with-the-smell-of-mountain-fruits-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147230-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पहाड़ी फलों की खुशबू से महक रहा कृषि विज्ञान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पहाड़ी फलों की खुशबू से महक रहा कृषि विज्ञान केंद्र
Sat, 08 Nov 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विज्ञान केंद्र अब पहाड़ी फलों की खुशबू से महक रहा है। यहां किसानों के लिए ऐसे पौधों की व्यवस्था की गई है, जो न केवल लाभकारी हैं, बल्कि कम समय में उत्पादन देने में सक्षम भी हैं। केंद्र पर इस समय अंजीर की दो विशेष प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं, जो रोपण के महज एक वर्ष के भीतर ही फल देने लगते हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीके मिश्रा ने बताया कि बस्ती के किसान अब पहाड़ों में मिलने वाले फलों की खेती की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं। केंद्र पर चेरी, सेब और मौसमी के पौधे भी किसानों के लिए उचित दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन पौधों को स्थानीय जलवायु के अनुरूप विकसित किया गया है, ताकि किसान बिना अतिरिक्त खर्च के बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि केंद्र द्वारा किसानों को आधुनिक फल उत्पादन तकनीक पर नियमित रूप से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से सेब के पौधे भी किसानों को वितरित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में फलोत्पादन का दायरा और बढ़ेगा।