फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Agricultural land is being swallowed by the Saryu; pressure on the embankments remains.

Basti News: सरयू में समा रही खेती की जमीन तटबंधों पर अब भी दबाव बरकरार

Thu, 27 Aug 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Agricultural land is being swallowed by the Saryu; pressure on the embankments remains.
कुदरहा के मईपुर गांव में कटान करती सरयू संवाद
बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया, लेकिन तटवर्ती गांवों में खतरा अभी टला नहीं है। जलस्तर घटने के साथ ही नदी की धारा ने विक्रमजोत, दुबौलिया और कुदरहा क्षेत्र में कटान तेज कर दी है। कई स्थानों पर कृषि योग्य जमीन और फसलें नदी में समा रही हैं। तटबंधों पर भी दबाव बना हुआ है। बाढ़ खंड की टीमें संवेदनशील स्थानों पर मरम्मत कार्य में जुटी हैं। दुबौलिया क्षेत्र में सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे पहुंचने के बाद मैरुंड, सुविका बाबू और आंशिक टेढ़वा गांव में पानी कम हुआ है। इससे ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है, लेकिन पगडंडियों पर कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल बना हुआ है। जमीन दलदली होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग, अयोध्या कार्यालय के अनुसार शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर खतरे के निशान 92.73 मीटर से 25 सेंटीमीटर नीचे था। जलस्तर कम होने के बावजूद तटबंधों पर दबाव बना हुआ है। ग्रामीण अभी भी खेती-किसानी के काम से नाव के जरिये आवागमन कर रहे हैं। पानी उतरने के बाद गांव के आसपास कीचड़ फैलने से संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। पशुओं के लिए हरे चारे का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed