{"_id":"63fddc7875504287f8075cce","slug":"agitation-sanitation-worker-basti-news-c-7-1-69997-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बकाया मानदेय के लिए सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बकाया मानदेय के लिए सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पंचायत रुधौली के सफाई कर्मियों ने तीन माह के बकाया मानदेय की मांग को लेकर मंगलवार को कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी अवनीश सिंह ने होली के पहले बकाया मानदेय के भुगतान का आश्वासन दिया। इस पर सफाई कर्मियों ने धरना स्थगित कर दिया और काम पर लौटने का निर्णय लिया।
रुधौली नगर पंचायत क्षेत्र में एक अनुबंधित कंपनी से 100 से अधिक सफाई कर्मियों तैनात किया गया है। इनको तीन माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। आर्थिक तंगी के कारण सफाईकर्मी परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे हैं। अगले सप्ताह होली का त्योहार भी है। सफाई कर्मियों ने बताया कि सप्ताह भर से अधिशासी अधिकारी से वार्ता का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन बात नहीं हो पा रही थी। सोमवार को अधिशासी अधिकारी ने कार्यालय पर वार्ता करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन वह नहीं आए। आर्थिक तंगी के कारण सब्र जवाब दे गया और धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासनिक प्रक्रियाओं के चलते ऐसी समस्याएं आ रही हैं। फिर भी होली से पहले सभी का मानदेय दे दिया जाएगा।