{"_id":"5f16ca148ebc3e63bc3cc1e8","slug":"against-fake-teacher-basti-news-gkp358777031","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शिक्षक पर दर्ज हुआ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी शिक्षक पर दर्ज हुआ एफआईआर
विज्ञापन
फर्जी शिक्षक पर दर्ज हुआ एफआईआर
प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा सिरमा में प्रधानाध्यापक पद पर था तैनात
बीएसए स्तर से कराई गई जांच में फर्जी निकले पर किया गया था बर्खास्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का सिलसिला जारी है। लालगंज और हर्रैया पुलिस के बाद अब मुंडेरवा पुलिस ने भी विभागीय जांच में फर्जी निकले शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बीईओ बनकटी अनीता तिवारी ने तहरीर में बताया है कि बनकटी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा सिरमा के प्रधानाध्यापक सतीश प्रसाद ने फर्जी पैनकार्ड के आधार पर नियुक्ति हासिल की। बीएसए अरुण कुमार ने आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने देवरिया सलेमपुर कोतवाली के टीचर्स कॉलोनी के मूल निवासी सतीश प्रसाद के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 478, 471 व 409 के तहत केस दर्ज कर विवेचना एसएसआई श्याममोहन त्रिपाठी को सौंपी है।