फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Again in front of providing solver

Basti News: सॉल्वर मुहैया कराने में फिर सामने आया पटना कोचिंग माफिया का गठजोड़

Mon, 30 Oct 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 30 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Again in front of providing solver
शनिवार को पकड़े गए दोनों सॉल्वरों का पटना कोचिंग माफिया से संबंध
विज्ञापन

पेशगी के तौर पर एक को चार हजार, दूसरे को मिले थे सिर्फ छह हजार रुपये
शनिवार को पीईटी के दौरान पकड़े गए थे दो फर्जी सॉल्वर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में बिहार के पटना के कोचिंग माफिया के गिरोह का कनेक्शन सामने आया है। शनिवार को दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए दोनों सॉल्वर पटना कोचिंग से जुड़े हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि दोनों का आपस में कोई संबंध नहीं है। अलग-अलग गिरोह से संबंधित बताए जा रहे हैं। इनमें से एक को पेशगी के तौर पर चार हजार और दूसरे को मात्र छह हजार रुपये मिले थे। बाकी रकम बाद में देने की बात तय हुई थी। 27 जून को हुई ग्राम विकास अधिकारी पुनर्परीक्षा में भी पटना कोचिंग माफिया से जुड़े तीन सॉल्वर यहां पकड़े गए थे।
शनिवार को नगर थाना क्षेत्र के कर्मादेवी स्मृति पीजी कॉलेज संसारपुर परीक्षा केंद्र पर पकड़ा गया बिहार के नेवादा जिले के मिर्जापुर निवासी विवेक कुमार बता रहा है कि वह देवरिया के जिस दुर्गा प्रताप शाही की जगह परीक्षा देने पहुंचा था,उसके साथ काफी दिन से पटना के एक कोचिंग सेंटर में साथ पढ़ा करता था। दुर्गा प्रताप शाही पढ़ने में कमजोर है, इसलिए उसने 30 हजार रुपये देने का झांसा देकर विवेक कुमार को अपनी जगह परीक्षा देने के लिए बुलाया था। हालांकि, पुलिस को उसकी इस बात पर पूरा यकीन नहीं है। माना जा रहा है कि कोचिंग माफिया के इशारे पर ही वह यहां पहुंचा था। एसओ नगर संतोष गोंड ने बताया कि पकड़ा गया विवेक छह हजार रुपये महीने की प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों साथ ही परीक्षा देने आए थे, लेकिन विवेक के पकड़े जाने की भनक लगते ही दुर्गा प्रताप भाग गया था।
विज्ञापन

वहीं, वाल्टरगंज थाने के आरसीसी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर पकड़ा गया साल्वर अजय कुमार निवासी बगहा खाल थाना बाबू बरही जनपद मधुबनी बिहार का कहना है कि वह जिस हृदयराम पटेल के नाम पर परीक्षा दे रहा था,उसे पहले से नहीं जानता था। पटना के एक व्यक्ति ने उसे हृदयराम पटेल से मिलवाया था। परीक्षा पास होने पर डेढ़ लाख रुपये देने की बात उससे की गई थी लेकिन शुरुआत में केवल चार हजार रुपये किराया भाड़ा के लिए ही मिला था। असली परीक्षार्थी हृदयराम पटेल भी उसके साथ परीक्षा केंद्र पर साथ आया था लेकिन वह पकड़े जाने के बाद भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
जेल भेजे गए दोनों साल्वर
- दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए दोनों साल्वरों को रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बता दें कि शनिवार को कर्मा देवी स्मृति पीजी कॉलेज संसारपुर फुटहिया परीक्षा केंद्र पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक परीक्षा (पीईटी) में देवरिया के दुर्गा प्रताप शाही की जगह बिहार का विवेक कुमार पकड़ा गया था। जबकि वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गनेशपुर स्थित आरसीसी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर मधुबनी बिहार का रहने वाला अजय कुमार देवरिया के हृदयराम पटेल की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया था।

----------------
जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे फरार अभ्यर्थी
- अपनी जगह किराए का साल्वर परीक्षा में बैठाने वाले दोनों असली परीक्षर्थियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। वाल्टरगंज थाने में हृदयराम पटेल निवासी पड़िया पार जनपद देवरिया और नगर थाने में दुर्गा प्रताप शाही निवासी भिंगारी बाजार जनपद देवरिया के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। पुलिस के मुताबिक दोनों अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर मौजूद थे, लेकिन साल्वरों काे पकड़े जाने की भनक लगते ही फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed