फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   After vandalising the Ambedkar statue, the miscreants disappeared.

Basti News: आंबेडकर प्रतिमा खंडित करने के बाद गायब कर दिए अराजक तत्व

Tue, 26 May 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
After vandalising the Ambedkar statue, the miscreants disappeared.
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के असनहरा गांव में पंचशील बुद्ध विहार में स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर गायब कर दिए जाने का मामला सामने आया है। प्रधान के नेतृत्व में आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान रामधीरज ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा 20 दिसंबर वर्ष 2020 को स्थापित करवाई गई थी। इस स्थल पर प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती भी धूमधाम से मनाई जाती है। अराजक तत्वों ने प्रतिमा की अंगुली तोड़कर प्रतिमा को कहीं गायब कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया है कि तहरीर मिल गई है। नई प्रतिमा मंगवाकर स्थापित करवा दी गई है। माहौल शांत है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed