फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   After the preparation of the protest strike

हड़ताल के बाद धरने की तैयारी

Sun, 21 Aug 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 21 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
After the preparation of the protest strike
सल्टौआ ब्लाक पर मनरेगा तकनिकी सहायको ने अपनी मांगो को लेकर किया प्रर्दशन।
मनरेगा से जुड़े तकनीकी सहायकों ने कलम बंद हड़ताल के बाद अब लखनऊ धरना की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रविवार को संगठन के कार्यालय पर बैठक कर अब तक के आंदोलन की समीक्षा की गई और लखनऊ में 23 को आयोजित धरना के तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


नरेगा तकनीकी सहायक अवर अभियंता वेलफेयर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत चौधरी ने कहा कि तकनीकी सहायक शासन प्रशासन के बहकावे में न आएं। अपने मकसद और अधिकारों के लिए लखनऊ में 23 अगस्त को आयोजित धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी ताकत का एहसास कराएं। जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश दूबे ने कहा कि वेतन समिति, हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन, एचआर पालिसी निर्धारण, यात्रा भत्ता के साथ पदनाम बदलने जैसे जायज मांगो को लेकर जिले के सभी तकनीकी सहायक आर पार की लड़ाई के लिए तैयार है। निर्धरित तिथि वे लखनऊ में पहुंचकर अपनी प्रभावी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर अजीत सिंह, अनिल सिंह, कृष्ण चंद्र पटवा, सत्यप्रकाश मिश्र, अरुण कुमार चौधरी, गिरजेश श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, लालप्रताप सिंह, जयराम, विष्णुदेव उपाध्याय, श्याम चंद्र, राजकुमार, अरविंद, आशीष, सत्येंद्र, रामगोपाल, गिरजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed