फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Advocate murder case: Fifth accused Aditya Yadav arrested

अधिवक्ता हत्याकांड : पांचवां आरोपी आदित्य यादव गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 11 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Advocate murder case: Fifth accused Aditya Yadav arrested
बस्ती। कप्तानगंज थाने के बैदोलिया अजायब निवासी अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव को अपहृत करके हत्या करने के मामले में फरार पांचवां आरोपी आदित्य यादव को हर्रैया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हर्रैया थाने के किशुनपुर निवासी आदित्य को पुलिस ने सोमवार तड़के ढाई बजे उसके गांव से पकड़ा। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस पूछताछ में उसने अपने साथी व घटना के मास्टमाइंड संदीप यादव उर्फ मोनू के कहने पर घटना में शामिल होना बताया।
विज्ञापन

25 जनवरी देर शाम अधिवक्ता चंद्रशेखर को हर्रैया थाने के त्रिलोकपुर के पास से अपहृत करके हत्या की गई थी। शव वाल्टरगंज थाने के गनेशपुर के पास फेंका था। इससे पहले पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना में प्रयुक्त आला कत्ल, डंडे व स्काॅर्पियो की बरामदगी की जा चुकी है। बता दें कि बैदोलिया अजायब गांव निवासी चंद्रशेखर यादव पुत्र कृष्ण चंद्र यादव बस्ती कचहरी में अधिवक्ता थे। उनकी बहन की शादी हर्रैया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गंगाराम में हुई थी। बहन सोनमती के पति रंजीत से उनका विवाद था। शनिवार शाम को गांव के बजरंगी यादव के साथ चंद्रशेखर बोलेरो से महराजगंज बाजार आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम घर लौटते समय हर्रैया क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी गांव के पास एक स्काॅर्पियो ने बोलेरो को ओवरटेक कर रोक लिया और चंद्रशेखर को खींचकर स्कार्पियो में बैठाकर महराजगंज की ओर चले गए। बजरंगी ने पुलिस और परिवार के लोगों को फोन कर जानकारी दी। चंद्रशेखर को लहूलुहान हालत में गनेशपुर बाजार स्थित हसन पेट्रोल पंप के पर पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed