फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   advocate agitation

Basti News: नायब तहसीलदार के बदले जाने के बाद भी नहीं बनी बात, धरने पर बैठे रहे अधिवक्ता

Sat, 05 Aug 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 05 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
advocate agitation
भानपुर/बस्ती। तहसील न्यायालय में कार्यरत प्राइवेट मुंशियों को लेकर अधिवक्ता और नायब तहसीलदार के बीच बृहस्पतिवार को हुए विवाद का पटाक्षेप दूसरे दिन शुक्रवार को भी नहीं हो पाया। हालांकि मामला संज्ञान में आते ही डीएम प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार को ही देर रात विवाद में फंसे नायब तहसीलदार अजीत कुमार सिंह को हटा दिया था। इसके बावजूद लामबंद अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी तहसील में धरना दिया। वह तहसीलदार को भी हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल शाम तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्राइवेट मुंशियों पर तमाम गंभीर आरोप लगाए। कहा कि पूर्व में तैनात कई उपजिलाधिकारियों को यहां की समस्या से अवगत कराया जा चुका है। निष्पक्ष जांच न कराकर हर बार मामले को दबाने की कोशिश की गई। गुस्साए अधिवक्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्हें समस्याओं से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या के निदान का आश्वासन दिया। इस मौके पर लोकनाथ उपाध्याय, वृृृृजलेश्वरी सिंह, नरेंद्र देव पांडेय, जग प्रसाद पांडेय, केपी सिंह, राजेश त्रिपाठी, मनीष मिश्र, अंकेश पांडेय, धर्मेंद्र कन्नौजिया, ईश्वर चंद्र श्रीवास्तव, रमेश वरुण, प्रद्युम्न पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
देर रात हटाए गए नायब तहसीलदार
बृहस्पतिवार को अधिवक्ता से हुए विवाद के बाद डीएम प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार की देर रात भानपुर तहसील में तैनात विवादों से घिरे नायब तहसीलदार अजीत कुमार सिंह को हर्रैया के लिए स्थानांतरित कर दिया। उनकी जगह पर हर्रैया में तैनात नायब तहसीलदार कृृृृष्ण मोहन यादव को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
क्या है प्रकरण
अधिवक्ताओं की मानें तो तहसील में न्यायिक कार्यों में भी प्राइवेट मुंशियों की दखल रहती है। अधिकारी उन्हें आगे करके अपना उल्लू सीधा करते हैं। इसको लेकर कई बार अधिवक्ता और तहसील अधिकारियों के बीच अनबन हो चुकी है। बृहस्पतिवार को प्राइवेट मुंशी को लेकर अधिवक्ता और नायब तहसीलदार के बीच झड़प हुई। अधिवक्ताओं का आरोप है नायब तहसीलदार ने तहसीलदार के सामने ही उन लोगों से अमर्यादित बात की। इसी के बाद मामला तूल पकड़ लिया और अधिवक्ता लामबंद होकर धरना देना शुरू कर दिए। बाद में एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें नायब तहसीलदार और तहसीलदार को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed