फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Admissions will be held for four state quota seats.

Basti News: स्टेट कोटे की चार सीटों पर होगा दाखिला

Wed, 16 Sep 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Admissions will be held for four state quota seats.
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के चालू सत्र की 100 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। स्टेट कोटे की 85 सीटों में पहले चरण की काउंसिलिंग में 81 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। चार सीटें अभी रिक्त हैं। इन सीटों पर दूसरे चरण की काउंसिलिंग में प्रवेश होगा।
विज्ञापन

कॉलेज में 100 सीटों में 85 सीटें राज्य कोटे और 15 सीटें ऑल इंडिया कोटे की हैं। राज्य कोटे की सीटों पर पहले चरण की काउंसिलिंग में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। निर्धारित समय तक 81 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया, जबकि चार सीटों पर अभ्यर्थी नहीं मिले। अब इन सीटों को दूसरे चरण की काउंसिलिंग में भरे जाने की उम्मीद है। ऑल इंडिया कोटे की 15 सीटों में अब तक सात विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। दूसरे चरण की ऑल इंडिया काउंसिलिंग में 18 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। मंगलवार को एक ऑफलाइन और एक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुआ। दस्तावेजों की जांच के बाद दोनों अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एनएमसी प्रोफेसर डॉ. श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि ऑल इंडिया कोटे की कुछ सीटों पर पहले प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों ने बाद में बेहतर विकल्प मिलने पर सीट छोड़ दी। ऐसे तीन अभ्यर्थियों का स्थानांतरण हो चुका है। रिक्त सीटों को काउंसिलिंग के अगले चरण में भरने की प्रक्रिया चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed