फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Administrative team reached Gotwa, encroachment removed

Basti News: गोटवा में पहुंची प्रशासनिक टीम, हटवाया अतिक्रमण

Fri, 09 Feb 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 09 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Administrative team reached Gotwa, encroachment removed
बस्ती। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम बृहस्पतिवार को बस्ती-अयोध्या हाईवे पर स्थित गोटवा बाजार पहुंची। यहां दोनों तरफ सर्विस रोड पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बाजार में दोनों तरफ सर्विस रोड पर सड़क तक व्यापारियों का कब्जा पाया गया। ठेला, गुमटी आदि रखकर सड़क को सिकोड़ दिया गया था। कुछ जगहों पर लकड़ी के बोटा भी सड़क पर रखे हुए पाए गए। एसडीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटवाया गया। व्यापारियों को हिदायत दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाकर सड़क खाली करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बीडीओ बस्ती सदर राम कृष्ण चौधरी, एसओ नगर सत्येंद्र सिंह, लेखपाल हरी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed