फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Administrative staff reached Vaishnopur after the couple threatened to commit Jal Samadhi

Basti News: विवाहिता से प्रेम प्रसंग में किशोर ने की खुदकुशी

Sat, 26 Jul 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 26 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Administrative staff reached Vaishnopur after the couple threatened to commit Jal Samadhi
कप्तानगंज(बस्ती)। थाना क्षेत्र के ओझागंज बाजार में 17 वर्षीय किशोर का फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने बताया कि शादीशुदा लड़की के प्रेम प्रसंग में वह मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

जेल से छूटकर घर आने के बाद भी दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले उमेश कुमार साहू कैटर्स का काम करके अपने परिवार का गुजारा करते हैं। उनके 17 वर्षीय पुत्र का घर में दुपट्टे के फंदे से लटका शव मिला। रात एक बजे घर की एक महिला वॉशरूम के लिए निकली तो पंखे के कुंडे से लटका उसका शव देख महिला ने शोर मचाया। परिवार वालों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग जुट गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जरूरी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बताया कि किशोर एक सप्ताह पहले मुंबई से घर आया था। मुंबई में रहने वाली पास के गांव की गैर समुदाय की लड़की को लेकर वह कहीं चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के परिजनों ने मुंबई में केस दर्ज कराया था। उस मामले में किशोर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवाया दिया था। कुछ दिन पहले ही वह छूट कर आया था। इस संबंध में एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed