{"_id":"6883e86ab5431c3fb80bff8f","slug":"administrative-staff-reached-vaishnopur-after-the-couple-threatened-to-commit-jal-samadhi-basti-news-c-207-1-bst1004-140797-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दंपती की जल समाधि की धमकी पर वैष्णोपुर पहुंचा प्रशासनिक अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दंपती की जल समाधि की धमकी पर वैष्णोपुर पहुंचा प्रशासनिक अमला
Sat, 26 Jul 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
बहादुरपुर। जमीन विवाद का समाधान न होने से परेशान दंपती की जल समाधि की धमकी का संज्ञान लेकर शुक्रवार को प्रशासनिक अमला कलवारी थाना क्षेत्र के वैष्णोपुर गांव पहुंच गया। सुलह-समझौता से मामले का समाधान कराया गया।
वैष्णोपुर गांव के दंपती ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर कहा था कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 25 जुलाई को जलसमाधि ले लेंगे। सावित्री देवी ने जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को 05 जुलाई को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनके घर के सामने सहन की जमीन पर ओमप्रकाश ने कब्जा कर लिया है। 25 जुलाई तक समाधान नहीं हुआ तो पति जोखन चौधरी से साथ वह सरयू नदी में जल समाधि ले लेंगी।
शुक्रवार को सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार स्वाति सिंह, थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह के साथ राजस्व टीम मौके पर पंहुची। दोनों पक्षों से वार्ता के बाद इस शर्त पर समझौता हुआ कि जोखन चौधरी अपनी पत्नी के साथ मकान में रहें। उन्हें ओमप्रकाश परेशान नहीं करेंगे। मौके पर राजस्व निरीक्षक दिनेश चंद्र पांडेय, चौकी प्रभारी माझाखुर्द शैलेश कुमार यादव के अलावा हल्का लेखपाल दिनेश सिंह व ग्रामीण मौजूद रहे।