फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Administration's bulldozer ran on 15 shops at Shastri Chowk

Basti News: शास्त्री चौक पर 15 दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Tue, 20 May 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 20 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer ran on 15 shops at Shastri Chowk
बस्ती। प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ मंगलवार को दोपहर बाद शास्त्री चौक पर पहुंची। कचहरी चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान हड़कंप मच गया। पीडब्ल्यूडी गेट के आसपास टिन-छप्पर आदि रखकर लंबे समय से दुकान चलाने वाले लोगों के घरों पर भी बुलडोजर चला। दुकान के कुछ हिस्से में रहने वाले लोग बेघर हो गए। इसके अलावा अन्य छोटी गुमटियां, ठेला भी हटाए गए।
विज्ञापन

एडीएम प्रतिपाल सिंह, एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक, एसडीएम भानपुर, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता के नेतृत्व में नगर पालिका एवं पुलिस की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री चौक से कचहरी चौराहा जाने वाली सड़क पर एक तरफ का अतिक्रमण कुछ घंटों में खाली करा दिया गया। पीडब्ल्यूडी और दीवानी कचहरी की बाउंड्रीवॉल से सटाकर टिन-छप्पर रखकर रहने वाले परिवारों में हलचल मच गई। अधिकारियों ने किसी की कोई दलील नहीं सुनी। सड़क एवं पटरियों की जद जो भी आया उसे बुलडोजर से उजाड़ते हुए टीम आगे बढ़ गई। इस दौरान कार्रवाई देखने के लिए भीड़ उमड़ी रही। घंटों यहां अफरा-तफरी की स्थिति रही। एडीएम ने बताया शास्त्री चौक और कचहरी क्षेत्र को पूरी अतिक्रमण से मुक्त रखा जाएगा। अभी अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।

यदि दोबारा कोई अतिक्रमण किया तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई होगी। इस दौरान छोटी-बड़ी कुल 15 दुकानों को हटवा दिया गया। कुछ सब्जी, खोमचे वाले कार्रवाई देख भाग खड़े हुए। इस मौके पर नगर पालिका के कर निर्धारण अधिकारी उदयभान, सफाई निरीक्षक दिनेश वर्मा, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed