फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Administration will conduct investigation of corona symptoms in hot spots

हॉट स्पॉट में कोरोना लक्षण वालों की जांच कराएगा प्रशासन

Fri, 24 Apr 2020 07:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Administration will conduct investigation of corona symptoms in hot spots
बस्ती के गांधीनगर में सैनिटाइज करते फायर कर्मी। - फोटो : BASTI
हॉट स्पॉट में कोरोना लक्षण वालों की जांच कराएगा प्रशासन
विज्ञापन

पांचों स्थलों पर 24 घंटे पुलिस का पहरा
मुख्य बाजार गांधीनगर व मंगल बाजार पूरी तरह बंद
बस्ती। प्रशासन ने हॉट स्पॉट इलाके में कोरोना के लक्षण वाले लोगों के स्वाब की जांच कराएगा। रैपिड रिस्पांस टीम को इन इलाकों में हर दिन भेजकर वहां के लोगों की थर्मल स्कैनिंग कराई जा रही है। लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए प्रशासन भी कमर कसे हुए है। हॉट स्पॉट एरिया के पांचों स्थलों पर 24 घंटे पुलिस का पहरा है। यहां पीएसी भी लगाई गई है। इन इलाकों से जुड़े आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है।
तीन नए पॉजिटिव केस आने के बाद प्रशासन ने हॉट स्पॉट एरिया में और सख्ती बढ़ा दी है। यहां धार्मिक क्रियाकलाप को घर में करने के निर्देश दिए हैं। इस इलाके में मौजूद शहर का मुख्य बाजार गांधीनगर व मंगल बाजार को सील कर दिया गया है। यहां दुकानों पर ताला लटक रहे हैं। हालांकि, सुबह दस से दोपहर दो बजे के बीच लोगों को आवश्यक सामान खरीदने के लिए आवागमन की छूट दी गई है, मगर मुख्य बाजार गांधीनगर में इस दौरान भी दुकान खोलने पर पाबंदी है। छिटपुट दवा की दुकानें खुल रही हैं। इसके लिए प्रशासन ने समय सीमा तय कर रखा है। हॉट स्पॉट एरिया में दवाओं की आपूर्ति की व्यवस्था प्रशासन ने बनाई है। सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी ने कहा कि हॉट स्पॉट एरिया में रहने वाले लोगों की जांच की जा रही है। यदि इनमें कोई भी कोरोना के लक्षण वाला पाया गया तो उसे तत्काल क्वारंटीन कर उसके स्वाब की जांच कराई जाएगी। आरआरटी की एक टीम पहुंच कर लोगों की बुखार, खासी, सर्दी की जांच करती है।
विज्ञापन

------------
हॉट स्पॉट क्षेत्र में पहुंचे पुलिस अधिकारी
तुरकहिया और मिल्लतनगर में पहुंची टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लॉकडाउन के मद्देनजर आवश्यक प्रबंध पुख्ता करने के लिए शुक्रवार को पुलिस अधिकारी हॉट स्पॉट एरिया में पहुंचे। वहां प्रमुख स्थानों, नुक्कड़ और गलियों में आवश्यक मोबाइल नंबर की स्लिप चस्पा कराई। एसपी हेमराज मीना ने बताया कि सीओ सदर गिरीश कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव मय टीम ने हॉटस्पॉट एरिया तुरकहिया और मिल्लतनगर में आवश्यक सेवाओं से संबंधित अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर चस्पा किए। सोशल डिस्टेंस का पालन करने की हिदायत दी गई। कहा गया कि मस्जिदों में इकट्ठा न होने, तरावीह घर पर पढ़ने, रोजा घर पर ही खोलें। कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में लोगों को घरों में रहने की अपील की गई तथा हॉटस्पॉट एरिया में जरूरी सामान के लिए सूची चस्पा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed