{"_id":"6776d0dc8f18b4ff530307a8","slug":"administration-vacated-encroachment-in-sari-harnam-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129805-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: साड़ी हरनाम में प्रशासन ने खाली कराया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: साड़ी हरनाम में प्रशासन ने खाली कराया अतिक्रमण
Thu, 02 Jan 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
टिनिच। भानपुर तहसील के साड़ी हरनाम गांव में लंबे समय से सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण पर बृहस्पतिवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। तहसील प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण खाली कराया।
गांव निवासी संजय चौधरी ने तहसील प्रशासन को शिकायती पत्र देकर बताया था कि गांव के कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। इसके चलते कई परिवार के लोगों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। शिकायत की तहसील स्तरीय अधिकारियों ने जांच कराई। उसके बाद तहसीलदार पंकज गुप्ता ने नायब तहसीलदार पूजा वर्मा, राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल, लेखपाल हीरालाल, उदित नारायण सिंह, अमरीश की टीम गठित कर अतिक्रमण खाली कराने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद नायब तहसीलदार पूजा वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और सरकारी भूमि से अतिक्रमण को खाली करवाया। शांति व्यवस्था के लिए चौकी प्रभारी टिनिच विजय यादव पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। संवाद