फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Administration raids pathology centres, four sealed

Basti News: पैथाेलॉजी सेंटरों पर प्रशासन का छापा, चार हुए सील

Wed, 27 Dec 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 27 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Administration raids pathology centres, four sealed
बस्ती। ओपेक चिकित्सालय कैली के सामने बुधवार को प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने निजी पैथोलॉजी सेंटरों पर छापा मारा। टीम के पहुंचते ही पैथोलॉजी सेंटरों के शटर धड़ाधड़ बंद कर लोग भाग खड़े हुए। प्रशासनिक टीम ने बंद पाए गए चार सेंटरों को सील कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के नेतृत्व में टीम ने दोपहर बाद कैली चिकित्सालय के सामने पैथोलॉजी सेंटरों पर छापे की कार्रवाई शुरू कर दी। पैथोलॉजी सेंटर पर मौजूद कर्मचारी और संचालक शटर गिराकर इधर-उधर हो गए। मौके पर सेंटर से संबंधित जानकारी देने वाला कोई नहीं मिला। टीम ज्यों-ज्यों आगे बढ़ी सभी सेंटरों पर यही दृश्य देखने को मिला। एसडीएम ने बताया कि विनायक पैथोलॉजी सेंटर, खुशी पैथोलॉजी सेंटर, इंडियन पैथोलॉजी सेंटर एवं एक अन्य समेत चार सेंटर बंद कर दिए गए। मौके पर कोई नहीं मिला। इस वजह से इन सेंटरों को सील करा दिया गया है।
विज्ञापन

संबंधित संचालकों को आवश्यक प्रपत्रों के साथ तलब किया गया है। इस दौरान कैली के सामने दवा दुकानदारों और पैथोलॉजी सेंटरों पर हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई का शोर होते ही जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के सामने भी कुछ अवैध रूप से संचालित सेंटर बंद कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरों की डिग्री पर संचालित हो रहे पैथोलॉजी सेंटर
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अवैध पैथोलॉजी सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। यहां बिना लैब टेक्नीशियन और विशेषज्ञ के खून, बलगम, पेशाब आदि की जांच की जा रही है। पंजीकरण में जिन डिग्रीधारकों का विवरण है वह मौके पर उपलब्ध नहीं रहते हैं। छोटे-बड़े नर्सिंग होम में भी यही खेल चल रहा है।

अनाधिकृत रूप से पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित नहीं करने दिए जाएंगे। डीएम के निर्देश पर छापे की कार्रवाई की जा रही है। यदि कोई भी सेंटर अवैध रूप से संचालित पाया गया तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
-गुलाब चंद्र, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed