फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Administration on alert regarding Kanwar Yatra preparations; DM issues directives for coordination.

Basti News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए समन्वय के निर्देश

Fri, 17 Jul 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Administration on alert regarding Kanwar Yatra preparations; DM issues directives for coordination.
बस्ती। जिले में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा और आस्था का पर्व है, सभी विभाग आपसी समन्वय से आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, साइन बोर्ड, विश्राम स्थल, मोबाइल मेडिकल यूनिट, एंबुलेंस और कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी थानाध्यक्षों से कांवड़िया समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समन्वय बनाए रखने को भी कहा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को यात्रा मार्गों पर गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों से अवैध कट बंद कराने, झाड़ियों की कटाई और जरूरत के अनुसार बैरीकेडिंग कराने को कहा गया। विद्युत विभाग को बिजली के पोल चिह्नित कर उन पर सुरक्षा की दृष्टि से पॉलिथीन लगाने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य शिविर स्थापित करने, चिकित्सकों की तैनाती, एंबुलेंस और स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर की साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई-छंटाई की जिम्मेदारी डीपीआरओ को सौंपी गई। जिला पंचायत को बैरीकेडिंग तथा नगर पालिका को शहरी क्षेत्र के खुले नालों और नालियों को ढकने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एसपी ने कांवड़ यात्रा के दौरान भड़काऊ गीतों के प्रसारण पर रोक लगाने, मांस और मछली की दुकानों को बंद रखने, सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा यात्रा मार्ग पर अस्थायी दुकान लगाने वालों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरी व्यवस्था की निगरानी की जाएगी।

बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम हर्रैया उमाकांत तिवारी, डीएसओ विमल शुक्ला, सीवीओ डॉ. एके गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, एआरटीओ धर्मेंद्र कुमार, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण और स्वर्णिमा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed