{"_id":"64cbf53d6c20e3e2fa08d7d4","slug":"administration-meeting-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2248-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी का अमृत महोत्सव : 13 से 15 अगस्त तक फहरेगा हर घर तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी का अमृत महोत्सव : 13 से 15 अगस्त तक फहरेगा हर घर तिरंगा
Fri, 04 Aug 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। इस बार आजादी के अमृत महोत्सव में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। जिले भर में 9 से 30 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत नई पीढ़ी को आजादी की लड़ाई व शहीदों की कुर्बानी को बताया जाएगा।
यह निर्णय बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी बैठक में लिया गया। डीएम प्रियंका निरंजन ने सभी ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, ब्लॉक के साथ-साथ ग्राम विकास, युवा कल्याण, पंचायती राज, विभाग के ग्राम स्तरीय कर्मचारियों से अपील की है कि इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा झंडा तथा हमारे देश की माटी हमेशा से गौरव का प्रतीक रहे हैं। नई पीढ़ी को अपनी आजादी की लड़ाई एवं वीर शहीदों के बारे में अवगत कराएं।
सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि 13 अगस्त को सूर्याेदय के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा 15 अगस्त की शाम को सूर्यास्त के पूर्व सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज पॉलिस्टर, शाटन एवं सूती, खादी कपड़े का 2×3 आकार का होगा। ध्वज फहराने से पहले यह देख लें कि वह कटा फटा गंदा न हो। फहराते समय ध्वज का केसरिया भाग ऊपर होगा। राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालन अवश्य करें। राष्ट्रीय ध्वज पंचायत भवन कार्यालय, नगरी क्षेत्र में नगर पंचायत कार्यालय, कोटेदार की दुकान, महिला स्वयं सहायता समूह कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीएम कमलेश चंद्र, एसडीएम विनोद पांडेय, गुलाब चंद्र, आशुतोष तिवारी, पीडी राजेश झा, डीडीओ निर्मल कुमार द्विवेदी, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, सीएमएस डाॅ. सुरेश चंद्र कौशल, डीआईओएस जगदीश शुक्ला, बीएसए अनूप तिवारी, प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -- --
जिले के सभी 14 ब्लॉकों से एकत्र किए जाएंगे 28 कलश
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले में नौ अगस्त से मेरी माटी, मेरा देश अभियान शुरू किया जाएगा। देश में शहीद वीर-वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए नई पहल शुरू की जा रही है। इस अभियान को ''मेरी माटी-मेरा देश'' नाम दिया गया है। हर ब्लॉक में मिट्टी के दो कलश बनाए जाएंगे। एक दिल्ली और दूसरा लखनऊ भेजा जाएगा। इस बार प्रधानमंत्री के निर्देश पर नौ अगस्त से एक सितंबर तक चार चरणों में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत गांवों में ग्रामीण अपने घर से एक-एक मुट्ठी मिट्टी लेकर पंचायत भवन या चयनित स्थान पर लेकर पहुंचेगे। इस मिट्टी को दो बड़े कलश में रखा जाएगा। बाद में इस कलश को ब्लॉक के दफ्तर में रखा जाएगा। ब्लॉक वार जिले भर में कुल 28 कलश मिट्टी एकत्र की जाएगी। इसमें से 14 कलश दिल्ली और 14 को लखनऊ भेजा जाएगा।