फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Additional buses will run on 12 routes

Basti News: त्योहारी सीजन में 12 रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

Fri, 03 Nov 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 03 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Additional buses will run on 12 routes
- बस्ती व गोरखपुर मंडल के सभी जिलों से चलेंगी बसें
विज्ञापन

- दीवाली व छठ पूजा के तहत परिवहन निगम ने जारी किया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दीपावली व छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए परिवहन निगम 200 अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। यह सेवाएं बस्ती व गोरखपुर मंडल के विभिन्न जिलों से संचालित की जाएंगी। इसके तहत बस्ती से कानपुर रुट पर 10 बसें चलाई जाएंगी।
एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि त्योहार पर बड़ी संख्या में दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी से बड़ी संख्या में यात्री गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सोनौली, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर आदि जिलों के लिए यात्रा करते हैं। ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद प्रवासियों के पास बस ही एक मात्र विकल्प होता है। ऐसे में गोरखपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक ने विभिन्न जिलों से दो सौ अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

---------------------
इन रुटों पर चलेंगी अतिरिक्त बस सेवाएं
- एआरएम बस्ती ने बताया कि सोनौली-दिल्ली मार्ग पर सोनौली, गोरखपुर व राप्तीनगर डिपो से सात-सात बसे सेवाएं संचालित की जाएंगी। गोरखपुर-दिल्ली रुट पर गोरखपुर से 10, राप्तीनगर से 10 व बस्ती डिपो से पांच, बढ़नी-दिल्ली मार्ग पर बस्ती से सात व सिद्धार्थ नगर से छह बस संचालित की जाएगी। गोरखपुर-लखनऊ रुट पर गोरखपुर से 18, राप्तीनगर से 16, महराजगंज से 10, सोनौली से छह व पड़रौना डिपो से आठ बस संचालित की जाएगी। गोरखपुर-कानपुर मार्ग पर गोरखपुर से छह व पडरौना डिपो से चार बस, देवरिया-गोरखपुर-कानपुर मार्ग पर देवरिया से छह बसें चलाई जाएंगी। देवरिया-लखनऊ मार्ग पर देवरिया से 11, पड़रौना से चार व महराजगंज से तीन बसें चलाई जाएंगी। सिद्धार्थनगर-लखनऊ मार्ग पर सिद्धार्थनगर डिपो से चार बसें चलाई जाएंगी। गोरखपुर-इलाहाबाद मार्ग पर राप्तीनगर से आठ, महराजगंज से तीन और सिद्धार्थनगर से दो बसें चलाई जाएंगी। गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर राप्तीनगर से छह, सिद्धार्थनगर से दो, महराजगंज से तीन व सोनौली से दो बसें चलाई जाएंगी। बस्ती-कानपुर मार्ग पर बस्ती डिपो से 10 और देवरिया-दिल्ली मार्ग पर देवरिया डिपो की नौ बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed