फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Add eligible names to the voter list and exclude ineligible ones.

Basti News: मतदाता सूची में जोड़ें पात्रों का नाम, अपात्रों को करें बाहर

Sun, 01 Feb 2026 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Add eligible names to the voter list and exclude ineligible ones.
बस्ती। रोल प्रेक्षक/मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। मंडलायुक्त ने कहा कि राजनीतिक दलों के पदाधिकारी अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम जुड़वाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अर्हता तिथि एक अक्तूबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी नागरिकों को नए मतदाता बनाए जाने का निर्वाचन आयोग का निर्देश है। कोई भी पात्र मतदाता का नाम न छूटे तथा अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में न रहने पाए।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि दावे एवं आपत्ति के लिए छह फरवरी का समय निर्धारित है। अब तक 22950 फार्म प्राप्त हुए हैं। सघनता से समीक्षा कर आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों का इस कार्य में पूर्ण रूप से सहयोग मिल रहा है। एसआईआर में नो मैपिंग डाटा की संख्या 1,11,672 है, जबकि कुल मैपेड डाटा 14,90,471 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed