फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ada's Bakrid prayer... Sacrifice given in the memory of Allah

Basti News: अदा की बकरीद की नमाज... अल्लाह की याद में दी गई कुर्बानी

Fri, 30 Jun 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 30 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ada's Bakrid prayer... Sacrifice given in the memory of Allah
डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने ईदगाह का किया निरीक्षण।
बस्ती। ईद-उल-अजहा का पर्व गुरुवार को जनपद में धूमधाम के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने सुबह बकरीद की नमाज अदा की। इसके बाद बधाइयों का दौर शुरू हुआ तो फिर थमने का नाम नहीं लिया। लोग एक दूसरे को गले लगकर मुबारकवाद दे रहे थे। मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की राह में नेक नियति के साथ अपने प्रिय के प्रतीक बकरे की कुर्बानी दी। इसके बाद गरीबों में जकात बांटने की रस्म पूरी की गई। इस त्योहार में हिंदुओं ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से तीन दिनों तक मनाया जाने वाले इस पर्व को लेकर अकीदतमंदों का उत्साह देखते बन रहा है। सुबह से ही चहलकदमी तेज हो गई। सिर पर टोपी, बदन पर कुर्ता पहने अकीदतमंद ईदगाह की ओर रुख कर गए। यहां बड़े अदब के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। कई मस्जिदों में सुबह छह बजे से ही नमाज का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर के महरीखांवा, तुरकहिया, दरिया खां, दक्षिण दरवाजा, अस्पताल चौराहा आदि मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाज अता करने के लिए मुस्लिम समुदाय की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

इसके बाद कुर्बानी की रस्म पूरी की गई। दिन भर मेल मिलाप का दौर चला। लोग एक दूसरे घरों पर पहुंचकर त्योहार की बधाई दी। मेहमानों की मेजबानी में तरह-तरह के पकवान खिलाए गए। सेवई, मिष्ठान के साथ खुशियों का इजहार हुआ। कुर्बानी के लिए मशहूर यह पर्व तीन दिनों तक मनाया जाएगा। समुदाय के गरीब लोगों में कुर्बानी का मांस, वस्त्र और रुपये जकात के तौर पर दान किए गए। इसमें बूढे, जवान व कम उम्र के बच्चे तक शामिल रहे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। रुधौली, हर्रैया, बनकटी, कप्तानगंज, मुंडेरवा, बभनान, भानपुर आदि क्षेत्रों में त्योहार का रंग परवान चढ़ा रहा। यहां मस्जिदों और ईदगाहों पर बकरीद की नमाज पढ़ी गई। गले लगकर लोग एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। दिन भर कुर्बानी और पकवान की तैयारी से फुर्सत पाने के बाद शाम को अकीदतमंद सड़कों पर खुशियां बांटते दिखे। हर कोई आपसी भाईचारे के साथ अल्लाह के बताए राह पर चलने का संकल्प लिया। एक दूसरे को मुबारकवाद देने का सिलसिला चलता रहा।

डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने ईदगाह का किया निरीक्षण।

डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने ईदगाह का किया निरीक्षण।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed