फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   AD Health tested the system in the district hospital

Basti News: एडी हेल्थ ने जिला अस्पताल में परखी व्यवस्था

Fri, 23 Jun 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
AD Health tested the system in the district hospital
मेडिकल कालेज का एडी हेल्थ ने किया निरीक्षण।
बस्ती। अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. नीरज कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को दोपहर बाद जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। हीट वेव से प्रभावित मरीजों के बारे में जानकारी ली। इमरजेंसी वार्ड में 2.15 बजे उल्टी-दस्त से पीड़ित तीन मरीज भर्ती बताए गए। अपर निदेशक ने अस्पताल में भीषण गर्मी से जनित रोगों के उपचार में उपयुक्त दवाओं की उपलब्धता भी जांची।
विज्ञापन

एडी हेल्थ ने कहा कि अब स्थिति सामान्य हो गई है। हीट वेव से प्रभावित मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। मौसम भी बदलने लगा है। दिन-ब-दिन स्थिति नियंत्रण की ओर है। उन्होंने जिला अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। इमरजेंसी वार्ड में उल्टी-दस्त एवं पेट दर्द में दिए जाने वाले एंटीबायोटिक इंजेक्शन, ओरआरएस घोल, वाटर फार्म में डीएनएस, आरएल आदि की उपलब्धता दिखाई गई। उन्होंने दवाओं को लेकर मरीजों से भी पूछताछ की। जवाब संतोषजनक मिला। इस मौके पर सीएमओ डाॅ. आरपी मिश्र, एसआईसी डाॅ. आलोक वर्मा, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डाॅ. अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले एडी हेल्थ ने हर्रैया में बने 100 बेड के मदर एंड चिल्ड्रेन अस्पताल का भी निरीक्षण किया। यहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की उपलब्धता नहीं पाई गई। सफाई न हाेने से चौतरफा गंदगी दिखी। एडी हेल्थ ने सीएमओ को अविलंब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को संबद्ध करने के लिए निर्देशित किया। दवाओं की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर अस्पताल को चालू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed