{"_id":"69581a7034646f8c39058741","slug":"activate-solar-systems-in-blocks-by-taking-three-phase-connections-within-a-week-basti-news-c-207-1-bst1005-150536-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एक सप्ताह में थ्री-फेज कनेक्शन लेकर ब्लॉकों में सोलर सिस्टम सक्रिय करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एक सप्ताह में थ्री-फेज कनेक्शन लेकर ब्लॉकों में सोलर सिस्टम सक्रिय करें
विज्ञापन
बस्ती। जिले में सोलर रूफ टॉप संयंत्र स्थापित कराने की प्रगति बेहतर नहीं है। जिले में प्रति ग्राम पंचायत में कम से कम दो-दो लोगों के निजी आवासों की छतों पर यह संयंत्र स्थापित होने हैं। अभी तक केवल 1632 आवासों की छतों पर सोलर रूफ टॉप संयंत्र लगाए जा सके हैं।
शुक्रवार को सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की है। ब्लॉकों में सोलर पैनल की क्रियाशीलता में ढिलाई दिखी। सीडीओ ने कहा कि एक सप्ताह में सिस्टम क्रियाशील कराएं। उन्होंने फैमिली आईडी की प्रगति देखी। विकास भवन सभागार में सीडीओ ने डीडीओ अजय कुमार सिंह और सभी 14 ब्लॉकों के बीडीओ के साथ बैठक कर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की। जिनके घरों की छतों पर संयंत्र स्थापित किए गए हैं, इनमें किसे अनुदान धनराशि उपलब्ध कराई गई है इसकी जानकारी ली।
उन्होंने सोलर रूफ टॉप संयंत्र के संबंध में लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि संयंत्र स्थापना से जहां 70 से 80 प्रतिशत तक बिजली बिल में कमी आ रही है, वहीं ग्रीन एनर्जी के उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान हो रहा है। सीडीओ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में लोगों को बताएं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर थ्री-फेज कनेक्शन करके संचालित करने के लिए सीडीओ ने निर्देश दिए। फैमिली आईडी की प्रगति की समीक्षा हुई। इसमें कुदरहा और बस्ती सदर की प्रगति खराब मिलने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई और सुधार के लिए निर्देशित किया।