{"_id":"69694337ad59048aeb0c3da3","slug":"action-will-be-taken-against-those-not-wearing-helmets-basti-news-c-207-1-bst1006-151335-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हेलमेट नहीं पहनने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हेलमेट नहीं पहनने पर होगी कार्रवाई
Fri, 16 Jan 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। एडवाइजरी जारी की गई है कि सड़क पर बाइक से सफर करते समय हेलमेट लगाना अनिवार्य है। यदि बाइक पर दो सवारी हैं तो दोनों को हेलमेट लगाना पड़ेगा। बिना हेलमेट बाइक चलाते समय पकड़े जाने पर दो हजार रुपये जुर्माना भी देना होगा।
नियमों का उल्लंघन करने पर लोगों से दो हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। आरटीओ प्रशासन फरीदउद्दीन ने बताया कि जनवरी माह में पूरे देश में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इसका प्राथमिक उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की दर को कम करना है।
उन्होंने बताया कि देश में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली लगभग 1.75 लाख मौतों में से 52 हजार मौतें (लगभग 30 प्रतिशत) केवल हेलमेट नहीं पहनने के कारण हुई हैं। यदि दोपहिया वाहन चालक और सवारी दोनों गुणवत्तापूर्ण हेलमेट का प्रयोग करें, तो इन मौतों को काफी हद तक टाला जा सकता है। उन्होंने लोगों को आईएसआई मार्क वाले हेलमेट पहनने की सलाह दी। संवाद