फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Action plan prepared for Dastak campaign

Basti News: दस्तक अभियान के लिए बनाई गई कार्ययोजना

Mon, 30 Sep 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 30 Sep 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Action plan prepared for Dastak campaign
- गौर ब्लाॅक सभागार में बीडीओ ने प्रधान, सचिवों एवं अन्य विभाग के लोगों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान को लेकर शनिवार को गौर ब्लाॅक सभागार में बैठक हुई। बीडीओ केके सिंह ने ग्राम प्रधानों, सचिवों एवं अन्य विभागों के लोगों के साथ अभियान को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई।
बीडीओ ने कहा कि समय रहते अभियान की तैयारियां पूरी कर लेनी हैं। ग्राम प्रधान सहित अन्य विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए शासन के निर्देशों के अनुसार अपने कार्य व दायित्वों का निर्वहन करेंगे। बीमारियों की रोकथाम के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके कुशवाहा ने बताया कि अभियान में सभी की सहभागिता जरूरी है। तभी हम संक्रामक बीमारियों को रोकने में कामयाब होंगे। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के तहत बच्चों को दस्त रोग, निमोनिया और जन्मजात बीमारियों से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें निशुल्क जांच और उपचार की व्यवस्था दी जाती है। इस मौके पर एडीओ पंचायत श्याम बिहारी, सचिव महेंद्रनाथ प्रजापति, श्याम प्रकाश भारती, कौशलेंद्र पाल, सुधीर सिंह व प्रधान राजेश मिश्र, अजीत शुक्ल, फूलचंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed