फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Action against unauthorized vehicles and unfit school vans causes panic

Basti News: अनधिकृत वाहनों व अनफिट स्कूल वैन के खिलाफ कार्रवाई से खलबली

Wed, 16 Jul 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 16 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Action against unauthorized vehicles and unfit school vans causes panic
बस्ती। अनधिकृत और बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ मंगलवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। इससे संचालकों में खलबली मची रही। 15 दिवसीय अभियान में मंडल के तीनों जिलों में 147 वाहनों पर कार्रवाई हुई है। 2.33 लाख रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने एक से 15 जुलाई तक बिना वैद्य प्रपत्रों एवं फिटनेस चल रहे स्कूल वाहनों की सघन जांच का अभियान चलाया। बस्ती जनपद में 48 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। 10 वाहन को सीज किया और 92 हजार रुपये प्रशमन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा बिना वैध फिटनेस के संचालित 12 वाहनों का चालान/ निरुद्ध किया गया। वर्तमान में जनपद में 20 स्कूल वाहनों का परमिट नहीं है और 249 स्कूल वाहन बिना फिटनेस के हैं। उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फरीदउद्दीन ने बताया कि इन वाहन स्वामियों की ओर से यदि तत्काल परमिट एवं फिटनेस जारी नहीं कराया जाता है तो उनके वाहन पंजीयन के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंडल के जनपद बस्ती के अलावा सिद्धार्थनगर में 31 चालान और पांच वाहनों को सीज कर 1.11 लाख प्रशसन शुल्क वसूला गया। संतकबीरनगर में 35 वाहनों का चालान और छह वाहन बंद किए गए। 30 हजार प्रशमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधक/ प्रधानाचार्य से कहा है कि पंजीकृत वाहनों का परमिट, फिटनेस, प्रदूषण, बीमा आदि कागजात सही करने के पश्चात ही छात्र/छात्राओं को लाने-लेजाने के लिए वाहन का संचालन कराएं। बिना वैध प्रपत्रों के संचालन पर प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। बताया कि 15 दिवसीय अभियान के समापन के बाद भी प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed