{"_id":"65591153f71e81551a052c57","slug":"action-against-madrasa-manager-basti-news-c-207-1-sgkp1004-7159-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वित्तीय अनियमितता में मदरसा प्रबंधक पर कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वित्तीय अनियमितता में मदरसा प्रबंधक पर कार्रवाई की संस्तुति
Sun, 19 Nov 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
10 शिक्षकों-शिक्षणेत्तर कर्मियों व विधान परिषद सदस्य ने की थी शिकायत
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने शासन से की कार्रवाई की संस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मदरसा हक्कुल इस्लाम मकतब अरबिया लालगंज के प्रबंधक जमील अहमद के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने शासन को पत्र लिखा है। प्रबंधक की शिकायत विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी, मदरसे के 10 शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों ने मुख्यमंत्री व अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक से की थी। प्रबंधक पर वित्तीय अनियमितता व उत्पीड़न कर रुपये वसूली का आरोप लगा है। जांच में आरोप सही पाए गए हैं।
मदरसे के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों ने शिकायत में बताया है कि प्रबंधक धन उगाही के लिए बिना वजह नोटिस जारी कर प्रताड़ित करते हैं। प्रधानाचार्य अब्दुल रहीम अशरफी ने कहा कि प्रबंधक पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों को बार-बार नोटिस जारी कर प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रभारी उप निदेशक/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच की है। जांच में शिक्षकों व प्रधानाचार्य ने साक्ष्य भी दिए हैं। सभी आरोप सही पाए गए हैं। शासन से प्रबंधक पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।