फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   'Across the battle-ready'

'आर-पार की लड़ाई को तैयार'

Mon, 29 Aug 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 29 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
 छह सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर सोमवार को डीएम कार्यालय पर जिले भर  के  लेखपालों ने धरना दिया। धरने में सभी वक्ताओं ने सरकार की हठधर्मिता को लेकर आरपार की लड़ाई का एलान किया। कहा कि  सरकार लेखपालों के जायज मांगों को भी सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में सपा सरकार को सबक सिखाएंगे । धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सुमेर और संचालन गंगाप्रसाद श्रीवास्तव ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक मांगें  नहीं मानी जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लेखपाल नरेंद्र बहादुर उपाध्याय  ने कहा कि इस सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं हैं। लेखपालों ने आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। इसकी शुरुआत 30 अगस्त से लखनऊ में होगी। 
विज्ञापन


जुगुल किशोर वर्मा ने कहा कि 30 अगस्त को प्रदेश भर के  लेखपाल विधानसभा का घेराव करेंगे।  जिला मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जब  तक मांगे पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। अंजनी शरण ने कहा कि यह धरना 23 अगस्त से चल रहा है, मगर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस मौके पर सदर तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार  तिवारी, मंत्री धमेंद्र कुमार, विद्याधर द्विवेदी,  रणधीर सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार  श्रीवास्तव, अनिल कुमार मिश्र, शिव मूरत प्रसाद, विजय  कुमार श्रीवास्तव, शंकर, सहदेव वर्मा, सुरेश उपाध्याय, अजय वर्मा,  जियालाल, अजय श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, राम सिंगार, रविंद्र, लक्ष्मण प्रसाद, जयराम गौतम, रामसागर और मनोज उपाध्याय, सुनील  तिवारी,  हीरालाल, गंगा प्रसाद, महेंद्र सिंह, जयराम गौतम, दयाराम चौधरी,  राम सजीवन  गुप्त, सुरेश  पटवा, रफीक अहमद, राजेश्वरी उपाध्याय, अनिल मिश्र, देवेंद्र पाल, ईश्वरचंद्र, रामरेखा, विनोद  श्रीवास्तव, हरि ओम, मुरली मनोहर , सुनील कुमार पांडेय, राजेश्वरी उपायाय, रफीक अहमद सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed