फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Achievements counted on completion of 11 years of Modi government

Basti News: मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां

Sun, 15 Jun 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 15 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Achievements counted on completion of 11 years of Modi government
बस्ती। भाजपा की ओर से मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सोनहा डाक बंगले पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह भोलू ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष राज कुमार चौरसिया ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि विकसित भारत का तात्पर्य हर क्षेत्र में समृद्धि, प्रगति और समान अवसर उपलब्ध कराने का है। प्रधानमंत्री का उद्देश्य हैं कि भारत आर्थिक रूप से मजबूत एक ऐसा राष्ट्र बनें जहां बेरोजगारी दर शून्य हो जाए। हर व्यक्ति को रोजगार के अवसर मिलें और देश की जीडीपी में लगातार वृद्धि हो। प्रधानमंत्री का लक्ष्य हैं कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन की उच्च गुणवत्ता वाली सुविधा देश के प्रत्येक नागरिक को मिलें। प्रधानमंत्री के इसी विजन की देन हैं कि भारत तेजी के साथ तरक्की का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। 2047 तक पूर्ण रूप से विकसित भारत का सपना अवश्य पूरा होगा।
विज्ञापन

भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय ने कहा कि मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल में भारत हर क्षेत्र में झंडा बुलंद किया है। देश की आंतरिक व्यवस्था मजबूत हुई है। सीमा सुरक्षा से लेकर विदेश नीति तक सुदृढ़ हुआ है। बस्ती केन यूनियन चेयरमैन प्रदीप सिंह पिंकू, आकाश सिंह, अजय सिंह, पप्पू सोनी, राजाराम चौधरी, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed