फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of sexually exploiting a woman on the pretext of marriage, FIR lodged

Basti News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 17 Mar 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of sexually exploiting a woman on the pretext of marriage, FIR lodged
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र की एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने कहा है कि आरोपी हेमंत उपाध्याय दो सितंबर 2024 को उसे अपने जन्मदिन के बहाने अयोध्या घुमाने ले गया था। दर्शन कराने के बाद वह उसे हनुमानगढ़ी के पास एक होटल में ले गया, जहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी समय-समय पर अयोध्या ले जाकर उसी होटल में संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

आरोपी उसे संतकबीरनगर जिले के नवीन फल मंडी के पास स्थित एक होटल में भी कई बार ले गया और उसके साथ संबंध बनाए, जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी टालमटोल करता रहा। पीड़िता का कहना है कि तीन सितंबर 2025 को उसे जानकारी मिली कि आरोपी की शादी कहीं और तय हो रही है। उसने हेमंत को फोन किया और मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवक अपने पिता और भाई समेत कई लोगों के साथ आया और उससे व उसके भाई के साथ हाथापाई की और शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस आरोपी हेमंत उपाध्याय और उसके पिता दिलीप उपाध्याय पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed