{"_id":"613b9afa8ebc3eafb7563628","slug":"accused-of-raping-on-the-pretext-of-marriage-basti-news-gkp408691631","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र की एक युवती ने निकाह का झांसा देकर युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर उसने अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। पुरानी बस्ती पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि रुधौली थानाक्षेत्र के रहने वाले सजातीय युवक ने उसे निकाह करने का भरोसा दिलाया। इस बात का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इस बारे में आरोपित के माता-पिता को बताया तो वे निकाह के लिए तैयार हो गए, लेकिन कुछ दिन बाद वे भी मुकर गए। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज जांच की जा रही है।