फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of knife attack on girl arrested

Basti News: युवती पर चाकू से हमले का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Accused of knife attack on girl arrested
युवती पर चाकू से हमले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। मुंडेरवा थाने की पुलिस ने युवती के साथ छेड़खानी करने व विरोध करने पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते 17 दिसंबर की देर रात आरोपी कृष्णा उनके घर में घुस गया। उनकी बेइज्जती करने लगा। मना करने पर जान से मारने की नीयत से चाकू से उनकी गर्दन पर वार किया।

उसके बाद अपशब्द कहते हुए चाकू मौके पर छोड़कर भाग गया था। थाना प्रभारी अरविंद कुमार शाही ने बताया कि मामले में घर में घुसकर हत्या का प्रयास, छेड़खानी, अपशब्द कहने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी कृष्णा को पुलिस टीम ने सोमवार को रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed