{"_id":"671fe7fced28ab380d0028c4","slug":"accused-of-getting-the-complaint-changed-by-threatening-to-send-him-to-jail-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126413-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जेल भेजने की धमकी देकर तहरीर बदलवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जेल भेजने की धमकी देकर तहरीर बदलवाने का आरोप
Tue, 29 Oct 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सोनहा (बस्ती)। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी व दुष्कर्म की कोशिश के बाद शिकायत करने पहुंची युवती पर तहरीर बदलवाने का दबाव बनाने, न बदलने पर फर्जी केस में जेल भेजने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
युवती ने एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी से लिखित शिकायत कर केस दर्ज कराने व आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक सोनहा को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच अपराध निरीक्षक रमजान अली अंसारी को दी गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह घर में मां व बड़ी बहन के साथ रहती है। उसका आरोप है कि गांव का एक युवक उसके साथ बार-बार छेड़खानी करता है। 21 अप्रैल की सुबह शौच के लिए निकलने पर अकेला पाकर युवक खेत में घुसकर छेड़खानी कर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
युवती का कहना है कि शोर मचाने पर युवक भाग गया। शिकायत करने गई मां और बहन को युवक ने अपशब्द कहते हुए भगा दिया।
युवती का आरोप है कि थाने पर मां के साथ शिकायत करने गई तो मुख्य आरक्षी व दो आरक्षियों ने शिकायत पत्र बदलने का दबाव डाला। ऐसा न करने पर जेल भेजने की धमकी दी है।ग